डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार दोपहर 12:40 बजे शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने दिन के 12.40 बजे पहुंचे। सबसे पहले चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत टीवी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया। इसके साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की समाजवादी सरकार में बन रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ गया था, जिसकी वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसकी एसआईटी जांच भी करानी पड़ी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। दिसंबर माह तक निर्माण पूरा कराकर क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।