- अनियमितता का वीडियो वायरल होने के बाद बंद हो गया था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पूर्वी कछार क्षेत्र के करमैनी बेलौली बांध पर 3.5 किलोमीटर सड़क का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। जिससे लोगों में खुशी देखी जा रही है।
इस सड़क का लोक निर्माण विभाग करा रहा था। बीते कुछ दिनों पहले अनियमितता का मामला वायरल हो गया। उसके बाद टीम जांच करने पहुंची। तभी से कार्य ठप हो गया था। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में सड़क निर्माण छोड़ भागे जिम्मेदार, ग्रामीणों में आक्रोश शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया, उसके बाद विभाग जागा और सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हुआ। जिससे स्थानीय लोगों में खुशी दौड़ गई।
मेंहदावल क्षेत्र की पूर्वी कछार क्षेत्र में करमैनी-बेलौली बांध 3.5 किलोमीटर की लंबी दूरी तक पीडब्ल्यूडी 35 लाख रुपये की लागत से सड़क का मरम्मत कार्य कर रहा था। सड़क कुछ मीटर बनी थी कि स्थानीय लोगों ने सड़क की अनियमितता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। जिस पर अगले दिन अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की जिम्मेदार जांच करने पहुंचे उसके बाद से ही मरम्मत कार्य ठप हो गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और सड़क का निर्माण का कार्य शुरू हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।