फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा में छह माह से काम न मिलने पर प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मनरेगा मजदूर संघ के जिला प्रभारी सोहन राम और ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र प्रभा के नेतृत्व में मनरेगा श्रमिक नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को पहुंचे। छह महीने से मनरेगा योजना में कार्य नही मिलने से नाराज होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्हें गांव में काम नही मिला है। सौतेला व्यवहार करके बाहरी मजदूरों से कार्य लिया जा रहा है। चेतावनी स्वरूप कहा कि अगर यह परंपरा बंद नही हुई तो वृहद आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी ब्लाक कर्मियों की होगी।
मनरेगा संघ के आवाह्न पर ब्लॉक पहुंचे ग्राम पंचायत गौंदौरा, काली जगदीशपुर, धवरेपार बढ़या, कोदवट, कलान, पिडारी पूर्वी, चन्दापार, शनिचरा पूर्वी आदि जगह से पहुंचे श्रमिक पूनम, प्रेम शीला, सुधा, प्रह्लाद, शशि प्रभा आदि मनरेगा श्रमिक बीडीओ के नही मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनरेगा श्रमिक कार्यालय के सामने खड़ा होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि छह माह से अपने गांव में काम मांग रहे है। लेकिन कर्मी और प्रधान उन्हें कार्य नही देकर ठेकेदारी प्रथा से कार्य कराया जा रहा है। जिससे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें