फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 29 Nov 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर में मुख्य मार्ग के दोनों किनारे बनी नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। जिससे आने जाने वाले यात्री राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

नालियों से उठने वाले दुर्गंध से आपपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल नाला बनाकर जलनिकासी की समस्या को दूर कराया जाए।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण चंद्रिका, बबलू, शिव प्रसाद वर्मा, रमेश, मनोज कुमार, खुर्शीद आलम, तूफानी, पवन कुमार, मुद्रिका शर्मा, दीपक पाल सूर्यवंशी, तूफानी, लालू चौहान, विक्की मौर्य, अनिल बेलदार आदि ने बताया कि कि तीन वर्ष से बाजार के मछली मंडी से बहने वाले नाली क्षतिग्रस्त हैं। जगह-जगह नाली जाम है, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे बन गए हैं। नालियों के गंदे पानी के दुर्गंध से लोगों जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लिए प्रधान से कहा गया है। शीघ्र ही नाली को दुरुस्त कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें