फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट के आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने लूट के आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र मेवालाल वर्मा निवासी मोहल्ला उत्तरपट्टी थाना मेंहदावल का एक संगठित गिरोह है।
विज्ञापन

जिनमें आकाश पुत्र दीपचंद निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद, दीपक गौड़ पुत्र मोहनलाल निवासी बघौड़ा थाना धनघटा, ओमवीर पुत्र गंगाराम निवासी धौरहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद, राकेश गुप्ता पुत्र भोला प्रसाद निवासी सेमरी थाना कोतवाली खलीलाबाद, विकास पाटिल पुत्र भीमराव निवासी सांगली आटापाडी सांग्ली महाराष्ट्र, मोहम्मद सिराज उर्फ सेराज पुत्र शौकत अली निवासी बैरिहवा थाना मेंहदावल और शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार आर्या निवासी बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद सक्रिय सदस्य हैं। ये लोग अपने आर्थिक लाभ के लिए लूट की घटना को अंजाम देते हैं। इनके भय से समाज का कोई भी व्यक्ति शिकायत करने अथवा गवाही देने से डरता है। गैंग लीडर व उनके सदस्यों का समाज में स्वच्छंद रहना जनहित में नहीं है। कोतवाल ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें