फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राशन नहीं देने पर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 12 May 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हकीमराई गांव केलोग। संवाद
विज्ञापन
- सांथा क्षेत्र के हकीमराई गांव का मामला
विज्ञापन

- अंगूठा लगवाकर दो माह का राशन नहीं दिया राशन
- सप्लाई इंस्पेक्टर की जांच में अनियमितता की पुष्टि



संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। सांथा क्षेत्र के हकीमराई गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार ने मशीन से दो बार अंगूठा लगवा लिया पर लोगों को राशन नहीं दिया। ग्रामीण शिकायत पत्र लेकर डीएम से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के हकीमराई गांव के रहने वाले पलक धारी, रामउजागिर, रेहाना, हाजरा, कैसरजहां, करीमुन्निशा, सबरीना, मजीदुन्निशा, श्यामू आदि ने शनिवार को कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार सभी लोगों से अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दे रहा है। आरोप लगाया कि कोटेदार आए दिन ऐसे ही काम करता है। पहले अंगूठा लगवा लेता है और बाद में अनाज वितरण में हीलाहवाली करता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार ने दो बार अंगूठा लगवा कर अनाज नहीं दिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में नियम है कि बायोमेट्रिक लेने के बाद तुरंत उपभोक्ता को अनाज दे दिया जाए। बावजूद इसके कोटेदार ने पहले मशीन पर अंगूठा लगवा लिया और अप्रैल व एक अन्य माह का अनाज अब तक नहीं दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस बात की शिकायत सप्लाई इंस्पेक्टर से भी की गई थी पर सप्लाई इंस्पेक्टर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सभी ग्रामीण शिकायत पत्र लिखकर जिलाधिकारी से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कोटेदार अनिल ने बताया कि किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी जिस वजह से राशन वितरण नहीं कर पाया। राशन वितरण किया जा रहा है कुछ लोग लेने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन



राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत ग्राम प्रधान हकीमराई ने फोन से किया था। जांच में सत्यता पाई गई। कोटेदार को राशन वितरण के लिए निर्देशित किया गया है। शनिवार को कुछ लोगों को राशन वितरण किया गया। नियम विरुद्ध कार्य करने के कारण कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
- अमित सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें