मांगों के समर्थन में विद्युत कार्यालय पर धरना देते अवर अभियंता और विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ लोग।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। प्रदेश के पांच महानगरों की विद्युत वितरण व्यवस्था फ्रेंचाइजी को दिए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में सोमवार को विद्युत कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपकर इस निर्णय को सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता व सीएम को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को दिया।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन व विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के संयुक्त बैनर तले अपराह्न तीन बजे धरना की शुरूआत हुई। धरना की अध्यक्षता करते हुए एक्सईएन संजय कुुमार ने कहा कि पांच महानगरों को निजी हाथों में सौंपने का सरकार का निर्णय विद्युत कर्मियों के साथ अन्याय है। विद्युत कर्मी हर स्तर पर निजीकरण का विरोध करेंगे। दो घंटे चले धरना में कर्मचारियों ने कहा कि शासन को यह निर्णय वापस लेना होगा, अन्यथा विद्युत कर्मी चैन से नहीं बैठेंगे और हर स्तर पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरना में अरविंद सिंह, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, रामसुंदर, दीनानाथ मिश्र, संजय यादव, केएम यादव, अमित सिंह, वीके शुक्ला, चंद्रभूषण, भानू, सनी देओल, केएन राय, राजन चौबे, मिथिलेश, सुनील प्रजापति, जियालाल यादव, रमेश प्रजापति, आशीष कुमार, राजेंद्र श्रीवास्तव, सूरज प्रजापति, भाष्कर पांडेय, नरायन चौरसिया, दुक्खी लाल अग्रहरि, धीरेंद्र यादव, मुनीर अहमद आदि उपस्थित रहे।