फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहर का पानी रोके जाने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छपिया माफी और पचपोखरिया में मछली पकड़ने के लिए रोका सरयू नहर का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सरयू नहर खंड शाखा खलीलाबाद में छपिया माफी और पचपोखरिया रेगुलेटर पर मछली पकड़ने के चक्कर में पानी रोक दिया गया है, जिससे नहर का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पानी न मिलने से किसानों के धान की खेती सूखने के कगार पर है। ऐसे में सेमरियावां ब्लाॅक के पचपेड़वा में किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि इस संबंध में नहर विभाग के जेई से जानकारी करने के लिए फोन लगाया जाता है तो उनका फोन रिसीव नहीं होता है और न ही बात हो पाती है। ऐसे में किसानों के लिए मुसीबत बढ़ रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण भागीरथी रामकोला, राजन चौधरी, प्रेम नाथ उर्फ गुड्डू चौधरी अंकुश, अशोक मिश्रा रशीद अहमद, जावेद अहमद सुदामा प्रसाद, सरोज देवी, शकुंतला, गुड़िया आदि ने बताया कि छपिया माफी और पचपोखरिया रेगुलेटर पर मछुआरों द्वारा मछली मारने को लेकर पानी रोक दिया गया है, जिससे पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पानी न मिलने से फसल सूखने के कगार पर है। 00
विज्ञापन


इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी करके नहर के पानी के अवरोध को हटाया जाएगा। किसानों को भरपूर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
- विश्वनाथ शुक्ला, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें