फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विंध्याचल मंडल की टीम को संतकबीरनगर ने दी शिकस्त

Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगढ़ में चल रही प्रदेश फुटबाॅल प्रतियोगिता
विज्ञापन

- जिले के 28 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अलीगढ़ में 11 सितंबर तक आयोजित हाे रही है। प्रतियोगिता में जिले की टीम ने बस्ती मंडल से प्रतिभाग किया। रविवार को जनपद की टीम ने विंध्याचल मंडल की टीम को फुटबाॅल प्रतियोगिता में शिकस्त दी। सूचना मिलने पर लोगों ने टीम को बधाई दी है।
खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 28 खिलाड़ी बस्ती मंडल की तरफ से प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार को विंध्याचल मंडल के साथ बस्ती मंडल की फुटबाॅल प्रतियोगिता थी, जिसमें बस्ती मंडल की टीम ने विंध्याचल मंडल की टीम को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि खिलाड़ी दीपांकर सिंह (टीम कैप्टन) अश्वनी पटेल, कृष्ण कुमार गोंड, प्रीतम गोंड, हिमांशु गुप्ता, तौहीद खान, आदर्श गुप्ता, सुमित यादव, मोहम्मद आफताब खान, शौर्य कुमार, पीयूष पाठक, सुगंध पासवान, युवराज गौड़, शिवम कनौजिया, ओमजी मौर्य के दाव पेंच से जीत मिली।
विज्ञापन


खेल शिक्षक ने कहा कि दो मैच के बाद टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। उसके बाद उम्मीद है कि टीम फाइनल मुकाबला जीतेगी और जिले का नाम रोशन करेगी। टीम की सफलता पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ, डीसी धर्मेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, युनूस अख्तर समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें