फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महुली बारिडिहा मार्ग के निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। कस्बे के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग पर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बारीडीहा मार्ग से दिनरायपूर्वा और डिहवा पुरवा मार्ग के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
महुली बारीडीहा मार्ग से दिनरायपुरवा डिहवा जाने वाली सड़क का कुछ हिस्सा दशकों पुराना खड़ंजा लगा है, अथवा शेष भाग कच्चा है। यह मार्ग महुली कस्बे में जाम लगने के चलते बाईपास का भी काम करता है। कस्बे में भीड़ और जाम के चलते इस मार्ग से होकर राहगीर नाथनगर मार्ग पर भी जाते हैं। इस मार्ग के कुछ हिस्से पर लगभग दो दशक पूर्व खड़ंजे का निर्माण हुआ था, जो आज के समय में जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिहवा और दिनरायपुरवा के छात्र-छात्राएं बरसात में कीचड़ से होकर गुजरने को बाध्य होते हैं। इस मार्ग के निर्माण की ग्रामीणों ने कई बार मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विपुल मिश्रा, विनोद मौर्य, संचित दुबे, पप्पू दुबे, हिमांशु दुबे, अरशद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें