फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में ठेले पर बाइक लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद ने कहा कि कोरोना महामारी से जनता उबर भी नहीं पाई कि भाजपा सरकार ने 70 वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा दिए। स्थिति यह है कि पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि यूपीए सरकार में जब 50 पैसे भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे तो अब की सरकार में बैठे लोग तब सड़कों पर उतरकर हंगामा खड़े कर देते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है। घर लौटे प्रवासी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसान धान की रोपाई के लिए परेशान है। ऐसे में डीजल का दाम 80 रुपये लीटर होने से किसानों को आर्थिक चोट पहुंची है। सरकार ने देश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, भुनेश्वर भारती, शांति देवी, प्रशांत सिंह, संजय चौरसिया, राजीव गोंड, सुग्रीव पासवान, अहमद जमाल, शीमू खान, रेहान, गोविंद शर्मा, शशि शर्मा, अभिषेक निषाद, चंद्रप्रकाश पांडेय, दिनेश यादव, अनिल निषाद, अरुण पांडेय, डबलू तिवारी, अमित, विजय कुमार शुक्ला, महेंद्र कन्नौजिया, हनुमान जी, गुड्डू उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें