संतकबीरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बस्ती में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया, लेकिन अभी तक अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। धरना-ेप्रदर्शन करने का प्रयास करने वालों को हिरासत में ले लिया गया। इसी प्रकार अन्य जिलों में अन्याय और अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में संगठन वृहद आंदोलन छेड़ेगा।
इस दौरान करम हुसैन, सचिन कुमार नागवंशी, गुरुबचन, उदयराज विद्यार्थी, ब्रह्मनंद गौतम, आनंद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।