धनघटा। उप निबंधक कार्यालय भवन निर्माण को लेकर गतिरोध अभी खत्म नहीं हुआ है। सोमवार को धनघटा तहसील पर पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह से बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मिला। मंडल ने धनघटा में उप निबंधक कार्यालय भवन निर्माण का मुद्दा उठाया।
बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव व पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय भवन निर्माण के लिए गागरगाड़ में दान में दी गई जमीन पर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उप निबंधक कार्यालय भवन का निर्माण ऐसे स्थान पर हो जो जनता के लिए सुविधाजनक हो। गागरगाड़ में अनैतिक व अवैधानिक रूप से दान में दी गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि भवन का निर्माण पुराने बाढ़ शरणालय अथवा थाना परिसर के दक्षिण में खाली जमीन पर कराया जाना उचित है।