मगहर। विश्व मानस सेवा समिति के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं युवा प्रकोष्ठ संयोजक मत्स्येंद्रनाथ त्रिपाठी ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल (मुम्बई) तक अमृत भारत एक्सप्रेस को चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसका मगहर स्टेशन पर ठहराव जनहित में आवश्यक है। इसके साथ ही देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे में बंद छूट को तत्काल बहाल करने की रेल मंत्रालय से मांग किया है।
उन्होंने पत्र में कहा कि संतकबीर की महापरिनिर्वाण स्थली की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए मगहर रेलवे स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाना आवश्यक है। जिससे यहां पर आने वाले पर्यटक यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में रेल मंत्रालय गोरखपुर में बांद्रा टर्मिनल मुम्बई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है।