फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज पर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग, जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से नाराज नागरिकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। शहर के तमाम युवा व अन्य लोगों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज पर मजबूत सुरक्षा जाल और रेलिंग लगवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि ओवरब्रिज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से आम नागरिकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। हाल ही में ओवरब्रिज से एक छात्र के गिरने से हुई दुखद मौत का उल्लेख करते हुए कहा गया कि ऐसी घटनाएं पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहती तो शायद इस तरह का दर्दनाक हादसा रोकने में मदद मिल सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाल और मजबूत रेलिंग लगाना जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके। प्रदर्शनकारियों ने अंडरपास में जलभराव के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें