फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम के निजीकरण प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉर्पोरेट घरानों से मिली भगत और बड़े घोटाले की आशंका को देखते हुए निजीकरण के सारे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के मनोज यादव ने कहाकि निजीकरण के मामले में प्रारंभ में ही जिस प्रकार अवैध ढंग से ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई। उससे बड़े घोटाले की आशंका बलवती हो गई थी।
इसे देखते हुए संघर्ष समिति ने नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स, किसान मंच, उपभोक्ता परिषद, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने वाले व्हीसल ब्लोअर्स की एक समिति विगत मार्च में गठित की थी। इस समिति ने प्रारंभिक तौर पर ही निजीकरण के सारे मामले में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिलीप मौर्य, ई पंकज कुमार, कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसरिया, रंजन राज, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार, आशीष कुमार, सूरज प्रजापति, मनोज यादवआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें