फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

Tue, 24 Jun 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पिड़ारी पूर्वी गांव निवासी 10वीं छात्रा ने सोमवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। ग्राम पिडारी पूर्वी निवासी राम पाल की बेटी श्यामा (16) की सोमवार की रात संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ी गई। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में श्यामा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर महुली पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। एसओ रजनीश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर परिजनों से पूछताछ किया गया। जिसमे पाया गया कि किशोरी देर शाम छह बजे तक सो रही थी, इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डाटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें