फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड की बैठक में बंदरों के आतंक से निजात की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में शनिवार को चेयरमैन वसीउद्दीन और अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और वार्डों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग जोरशोर से उठाई गई।
बैठक में कुछ सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव सौंपे, जबकि कुछ सभासदों ने बाद में प्रस्ताव देने की बात कही। वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी सभासदों ने उठाया। उन्होंने इस समस्या की ओर बोर्ड का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके समाधान की मांग की। इस पर अधिशासी अधिकारी ने रेंजर से बातचीत कर समस्या का निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर पंचायत में विकास कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए जनसहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में नाली निर्माण और आरसीसी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आने वाले दिनों में नगर पंचायत का स्वरूप और अधिक सुंदर तथा व्यवस्थित दिखाई देगा।
इस अवसर पर सभासद शशि कपूर राय, रामशंकर दूबे, अरुणेंद्र राय, रमजान अली, वीरेंद्र पाठक, वसी अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें