फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो माह के मानदेय व पीबीआई भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के तत्वावधान में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें दो माह से मानदेय एवं कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि भुगतान लंबित होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, परंतु कर्मचारियों के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।
इस दौरान दीपशिखा, ज्योति, सविता वर्मा, सुषमा, कादिर, सतीश शुक्ला, शिप्रा चौधरी, पूजा, अर्चना, सत्यभामा, ट्विंकल, चंदरेखा आदि ने बकाया मानदेय और पीबीआई का भुगतान जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें