सेमरियावां। एएच एग्री. इंटर कॉलेज में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप का बुधवार को गीत, संगीत व ग्रामीण खेल कौशल के साथ समापन हो गया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि समर कैंप बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। यह उन्हें स्क्रीन-टाइम से दूर रखकर, सुरक्षित माहौल में नए कौशल सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि समर कैंप में बच्चे अलग-अलग पृष्ठभूमि के नए साथियों के साथ घुलना-मिलना सीखते हैं। इससे उनकी टीम-वर्क और बातचीत करने की क्षमता बेहतर होती है। माता-पिता से दूर कुछ समय बिताने से बच्चे अपनी छोटी-छोटी चीजें संभालना और आत्मनिर्भर बनना सीखते हैं। आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने कहा कि जो बच्चे समर कैंप में भाग लेते हैं उनकी शारीरिक फिटनेस के साथ सोशल स्किल भी अच्छी हो जाती है। गर्मी में लगाए जाने वाले इन समर कैंप में बच्चों की शारीरिक फिटनेस के साथ सामाजिक कौशल को भी बढ़ाया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुस्सलाम व संचालन मोहम्मद परवेज अख्तर ने किया। समापन के उपरांत समर कैंप में बेहतरीन योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान हकीमुल्लाह, फखरुद्दीन, अखिलेश कुमारी, ओजैर अहमद, जुनैद अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।