फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्वर्णकार समाज की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को समाज के लोगों ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम आलोक कुमार को सौंपा। ज्ञापन में स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से स्वर्णकार समाज की सुरक्षा, व्यापार और आर्थिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई। पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश और पंजाब में स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन किया गया है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वर्णकार समाज के लोगों को साहूकारी लाइसेंस मिलता था। इस पर रोक लगने से उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस दौरान हनुमान वर्मा, शिवनाथ वर्मा, आकाश वर्मा, राजकपूर वर्मा, गोविंद वर्मा, रजनीश प्रिंस वर्मा, नीतीश वर्मा, रोहित वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें