फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक जमीन से कब्जा हटवाने की मांग

Mon, 10 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर व बैड़ारी शिवमंदिर के मुख्य पुजारी महात्मा सुभाष ने जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि ग्राम मुठही कला में गाटा संख्या 308, रकबा 0.656 हेक्टेयर भूमि तहसील अभिलेखों में ताल (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार धनघटा के न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित हो चुका है। लेकिन, जमीन की बेदखली नहीं कराई गई। जमीन पर पक्का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर अवैध कब्जा हटवाया जाए और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व कुछ अधिकारी-कर्मचारी आए और उनसे जबरदस्ती कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। पुजारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी अत्यंत दबंग व मनबढ़ प्रवृत्ति के हैं, जो उन्हें आए दिन जान-माल की धमकी देते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें