फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार विवाहिता पूजा की शादी 26 नवंबर 2024 को बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई पंडित निवासी विजय से हुई। आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद पति और ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे। इसके बाद मायके से एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया जाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे घर में रखने से मना करने की धमकी दी जाती थी। पति और ससुराल के लोग शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। इससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रही।
विज्ञापन

विवाहिता के मुताबिक उसका पति उसे सूरत ले गया। बाद में परिवार के लोगों के कहने पर 18 अक्तूबर 2025 को वह उसे घर ले आया। आरोप है कि अगले ही दिन पति फिर शराब पीकर मारपीट करने लगा। दहेज की मांग का विरोध करने पर 19 अक्तूबर को पति और ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और भाई के साथ मायके चली गई। तब से वह मायके में है।
एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति विजय, सास सरस्वती देवी, ससुर गया प्रसाद, ननद मीना देवी, ननदोई दुर्गेश प्रसाद, ननद रीना देवी और सुंदरी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें