धर्मसिंहवा। नगर पंचायत से होकर गुजरने वाली सरयू नहर की पटरी पर बने पक्की सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने की मांग उठने लगी है। यह सड़क बांसी खलीलाबाद मार्ग को जोड़ता है। ज्यादातर लोग ब्लॉक मुख्यालय सांथा इसी सड़क से जाते हैं।
यह मार्ग जर्जर हो गया है लेकिन फिर भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्र के अफजल खान, मोबिन अहमद, प्रमोद राय, डॉक्टर सुरेमन, लालमन साहनी, उमानाथ सैनी, गोपाल अग्रहरि, हरिश्चंद्र मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, राजेश कुमार पांडे, उमेश द्विवेदी आदि का कहना है कि नहर से गुजरने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस सड़क के निर्माण हो जाने से नगर पंचायत धर्मसिंहवा की व्यावसायिक गतिविधि में बढ़ावा हो जाएगा। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने बताया कि धर्मसिंहवा से सांथा तक के नहर मार्ग के चौड़ीकरण कराने के लिए प्रस्ताव अगले वित्तीय वर्ष में प्रेषित कर शासन में मजबूती से पैरवी करेंगे। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को यह सौगात मिल जाए।