छितरापार में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के अंतर्गत कुशहरा फीडर से जुड़ा गांव छितरा पार में लगे विद्युत के चार पोल के तार जर्जर अवस्था में हैं। इसके कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसको लेकर मंगलवार को छितरा पार के निवासियों ने प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मेंहदावल को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शनकारियोें ने कहा कि चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसका कारण पुराने तार व जर्जर पोल हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावल से मांग की है कि आपूर्ति बहाल करने से पहले इन तारों को बदल दिया जाए ताकि फिर फाल्ट न हो और गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके।
प्रदर्शन में कमालुद्दीन, मोहम्मद तालीम, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद क्रीम, नजीबुल्लाह, परमेश कुमार, अब्दुल अहमद, नेवास अली, अशोक कुमार, अब्दुल समद, मोहम्मद तकसीम, वेद प्रकाश, मोहम्मद आरिफ, गनी मोहम्मद, इरशाद अहमद, मुहम्मद वकील, अब्दुल वफ़ा, पंकज, बबलू,जय कुमार आदि शामिल रहे।