फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी की निगरानी में डीएलएड की परीक्षा आज से

Sun, 26 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीसीटीवी की निगरानी में सोमवार से डीएलएड परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

डॉयट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 27 अक्तूबर से शुरू हो रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुल आठ केंद्र बने है। जिसमे मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर काॅलेज खलीलाबाद, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदांह, संत कबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर शामिल है।
उन्होंने बताया कि केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि के समय ट्रेजरी से प्रश्न पत्रों का शील पैकेट केंद्राध्यक्षों को उपलब्ध कराएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कैमरे की निगरानी में पैकेट को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें