धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महोबरा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पोल्ट्री फार्म संचालक और उसके दो अन्य भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महोबरा गांव निवासी हीरा लाल ने पुलिस तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर में वह पत्नी मीरा और बेटा रविन्द्र के साथ खेत में काम करने के बाद घर आए। थोड़ी देर बाद बगल में संचालित पोल्ट्री फार्म संचालक शैलेश ने उसे फोन करके बुलाया। खेत के बगल में स्थित मेड पर घास रखने की बात को लेकर गाली देने लगा। एतराज करने पर भड़क गया और उसको पीटने लगे। बचाव करने पहुंची पत्नी और बेटे को मारपीट कर चोटिल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी शैलेश, जय बहादुर और राहुल के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। संवाद