फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से घायल हिरन की मौत

विज्ञापन
धनघटा के टेमा गांव में घायल हुए हिरन को देखते पुलिसकर्मी और गांव के लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल हिरन की मौत
विज्ञापन

हैंसर/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के टेम्हा गांव के सीवान में शनिवार की सुबह एक हिरन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। गांव के लोगों ने हिरन पर हमला होते देख दौड़कर किसी तरह कुत्तों को भगाने में सफल हुए, लेकिन हिरन की मौत हो गई। हिरन की मौत की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के लोगों ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया।
विज्ञापन

धनघटा में स्थित वन विभाग के कार्यालय से करीब 500 मीटर पश्चिम टेम्हा गांव के लोग सुबह एक हिरन के बच्चे पर कुत्तों को हमला करते हुए देखा। शोर मचाते हुए लोग वहा पहुंचे और कुत्तों को मारकर भगा दिया। उसके बाद वन विभाग के लोगों को इसकी सूचना देने के लिए मोबाइल मिलाने लगे। जब वन विभाग का कोई जिम्मेदार फोन नही उठाया तो घटना की जानकारी लोगो ने डीएम को दिया। डीएम के आदेश के बाद वन विभाग के लोग हरकत में आए और गंभीर रुप सें घायल हुए हिरन को वन विभाग के आफिस पर लाने के बाद उसका इलाज कराए। वन क्षेत्राधिकारी उदयभान सोनकर ने बताया कि हिरन कुत्तो के हमले से गंभीर रुप से घायल हो गया था। दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। उसके शव का पोस्ट मार्टम कराया गया उसके बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें