फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में नहीं बनी बात प्रेमी युगल शादी पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में नहीं बनी बात, प्रेमी युगल शादी पर अड़े
विज्ञापन

पुलिस विभाग में है दोनों की तैनाती, दोनों धनघटा क्षेत्र के मूल निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। नौकरी है, वो भी पुलिस की। दोनों शिक्षित हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। जाति भी एक ही है। बावजूद इसके लड़की पक्ष तैयार नहीं है। शुक्रवार को दोनों को मनाने के लिए धनघटा थाने में पंचायत हुई लेकिन न तो लड़की के घरवाले मानने को तैयार हुए और न प्रेमी-प्रेमिका। पुलिस अफसर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वे इसे निजी मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के निवासी एक बिरादरी के युवक-युवती कुशीनगर जिले के दो अलग-अलग थाने में सिपाही हैं। पुलिस में भर्ती होने के बाद दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों एक-दूसरे से प्रेम कर बैठे। बृहस्पतिवार को दोनों छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे। खलीलाबाद में युवती के भाई ने दोनों को साथ देख लिया। फिर क्या था, युवती का भाई दोनों को साथ लेकर कहीं चला गया। देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा। घर के लोगों को किसी तरह भनक लगी तो वे धनघटा थाने पहुंच गए। सुबह पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों के घरवाले भी पहुंच गए। उन्होंने युवक-युवती को समझाने का प्रयास किया। सुबह से शाम तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत होती रही, लेकिन देर शाम तक कोई परिणाम नहीं निकला। युवती के परिजन जहां इस शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं तो वहीं युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें