फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुराना मकान तोड़ते समय गिरा मलबा, दो मजूदर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के गांव चौपरिया में बुधवार को जर्जर मकान तोड़ते समय एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबकर दो मजदूर घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल कर मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी गैरूल का बुधवार को पुराने मकान का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा था। इसी दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इसकी चपेट में आने से मजदूर सुभाष (45) निवासी कटनवार जंगल बनवीरपुर और भीम (30) निवासी कटनवार जंगल बनवीरपुर घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल दोनों मजदूरों को मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां सुभाष की हालत गंभीर डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं भीम का बायां हाथ टूट गया। उनका उपचार मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें