फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाल कल्याण समिति के सदस्य को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के एक सदस्य को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीनगर दक्षिणी, खलीलाबाद निवासी गयालाल वर्मा बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के तहत गठित बाल कल्याण समिति के सदस्य हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 6:08 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से अश्लील भाषा में संदेश भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें उन्हें उनके माता-पिता, पत्नी तथा 11 और 13 वर्ष के दो बच्चों को छिपकर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में कहा गया है कि लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। गयालाल वर्मा ने आशंका जताई है कि बाल कल्याण समिति द्वारा दिए जाने वाले न्यायिक आदेशों से नाराज किसी आपराधिक गिरोह के लोग उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर और भेजे गए संदेशों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें