फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विधवा की मदद करने पर युवक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माली टोला निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भानमती पत्नी स्व. रामलगन मदद मांगने के लिए आई। महिला की समस्या को लेकर वह उसे महिला थाने, कोतवाली खलीलाबाद और एसपी के समक्ष भी ले गए।
आरोप है कि इससे नाराज महिला के विपक्षी रामभवन यादव ने सात अक्तूबर की रात करीब आठ बजे अपने मोबाइल से उनके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रामभवन ने भानमती को भी अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें