फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के सांथा पुलिस चौकी के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के सांथा पुलिस चौकी के निकट सोमवार रात साइकिल सवार को बाइक ने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के झुड़िया गांव निवासी छोटेलाल (40) पुत्र प्रयाग सोमवार शाम साइकिल से किसी काम से सांथा गए थे। रात में वह साइकिल से घर लौट रहे थे। अभी वह सांथा -बखिरा मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी के निकट पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने सूचना घरवालोें को दी। घरवाले उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव घर लाने के पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पत्नी उषा देवी, बेटी विंध्यवासिनी, लक्ष्मी और बेटे शिवशंकर का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी उषा देवी ने कहा कि उनके पति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। मौके पर पहुंचे सांथा चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें