धनघटा के ददरवार गांव में भाई बहन की मौत के बाद गमगीन परिजन-संवाद
धनघटा/महुली। भाई दूज की पूर्व संध्या पर गोरखपुर जिले के खजनी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। एक भाई तो बहन के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन दूसरा भाई आजीवन बहन और भाई की कमी महसूस करने को विवश हो गया। इस हादसे ने एक नहीं दो परिवारों को जो जख्म दे दिया वह उन्हें आजीवन पीड़ा देता रहेगा। धनघटा क्षेत्र के ददरवार गांव निवासी लालजी अपनी इकलौती बेटी नीलम की शादी गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी गौतम के साथ वर्ष 2020 में किए थे। गौतम परिवार के भरण पोषण के लिए इस समय विदेश में है। उनकी पत्नी नीलम अपने बच्चे के साथ मायके आई हुई थी। बुधवार को बच्चे और खुद का इलाज कराने इलाज के लिए भाई नितेश उर्फ निक्की के साथ बाइक पर सवार होकर गोरखपुर गई थी।
गोरखपुर से लौटते समय भाई-बहन छोटे बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर घर लौट रहे थे। जब वह खजनी पहुंचे तो ट्रक ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर ले जा रही थी कि रास्ते में ही नितेश और नीलम ने दम तोड़ दिया जबकि बच्चे को हल्की चोटें आई थी। रात में ही पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
धनघटा के ददरवार गांव में भाई बहन की मौत के बाद गमगीन परिजन-संवाद