फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बिगरामीर गांव में बृहस्पतिवार शाम 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, किशोरी घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिगरामीर गांव निवासी चंद्रभान की पुत्री प्रतिज्ञा (14) बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सेमरियावां लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि सीएचसी सेमरियावां से मेमो मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें