फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो नदी में मिला अधेड़ का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआनो नदी में मिला अधेड़ का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के बसवारी गांव बराव के पास रविवार को कुआनो नदी के किनारे अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना बसवारीगांव पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बसवारी गांव चौकी इंचार्ज हरिलाल यादव ने बताया कि कुआनो नदी में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। शव को बाहर निकालकर तलाश की गई तो जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी लक्ष्मण निषाद (50) के रुप हुई। लक्ष्मण के परिजनों को सूचित करके लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें