फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: 13 दिन से लापता युवक की हत्या, फेंकी गई लाश तालाब में मिली

Tue, 21 Dec 2021 03:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में 13 दिन से लापता युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश सोमवार को सोनौरा- बिसौवा मार्ग के जमुअरिया गांव के समीप घलानपुल स्थित तालाब में मिली। युवक की हत्या प्रेम संबंध में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा वार्ड निवासी राजेंद्र पुत्र स्वर्गीय पारस नाथ का आरोप है कि उनका 23 वर्षीय बेटा मुन्ना उर्फ नरसिंह सात दिसंबर को घर से बिना नंबर की नई बाइक से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। बाद में पता चला कि शाम सात बजे के करीब कस्बे में शराब की दुकान पर मोहल्ले के रहने वाले मदन के साथ उसका बेटा मौजूद है।

उसी दौरान शराब की दुकान पर पवन पांडेय और सुनील निषाद उत्तर पट्टी पुरवा भी मौजूद थे। इसकी जानकारी होने पर वे भी शराब की दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों के साथ बेटा वहां से कहीं चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो फोन करने पर बताया कि वह धानी बाजार अपने दोस्त के वहां गया है। कुछ देर में घर पहुंचेगा, लेकिन बेटा घर नहीं आया।
विज्ञापन


आठ दिसंबर को थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को बेटे का शव घलानपुर के पास स्थित तालाब में मिला। उनका आरोप है कस्बे की रहने वाली एक युवती से उसके बेटे का प्रेम संबंध था। उसने आशंका जताई है कि प्रेम संबंध में ही इन्हीं चारों लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया।

पुलिस की जांच में युवक के शरीर का रंग सफेद मिला, जबकि चेहरे का रंग काला पड़ गया था। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने के संबंध में पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इस मामले में मदन निषाद, सुनील निषाद, पवन पांडेय और युवती के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें