फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 30 घंटे के बाद मिला युवक का शव

Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब्रम्हचारी मोहल्ले में तालाब में डूबे युवक का शव मिलने की सूचना पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र के ब्रह्मचारी मोहल्ले में शनिवार को दोपहर तालाब में तैरने उतरा एक युवक डूब गया था। जिसको खोजने के लिए गोताखोरों ने काफी प्रयास किया। तकरीबन 30 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेंहदावल कस्बे के ब्रह्मचारी मुहल्ले का निवासी 25 साल का मुबारक पुत्र हारुन तालाब में तैरने उतरा था और डूब गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तलाशने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। रात में घटनास्थल पहुंचे उप जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ से मदद मांगी। रविवार सुबह प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की। जब दोपहर तक सफलता हाथ नहीं लगी तो उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल सिंह ने दूसरे क्षेत्र के स्थानीय गोताखोर की टीम बुलवाकर तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक का शव जाल में फंस गया, जिसे बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मेंहदावल रमेश निषाद, नायब तहसीलदार गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे। मुबारक एकलौता पुत्र था और घर में सबसे बड़ा था, उसकी दो बहनें भी हैं।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें