फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर में मिला नवजात का शव

Tue, 13 Aug 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के चोरहा सरयू नहर में मंगलवार की देर शाम को एक नवजात का शव देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर शाम को सरयू नहर में शव को देखकर वहां भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे लोगों में से ही किसी ने इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस के अनुसार नवजात का शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि नवजात के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम शव के शिनाख्त के प्रयास भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें