फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर परिसर के खंभे में लटकता युवक का शव मिला, नंदौर-बांसी मार्ग जाम

Wed, 06 Nov 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलहर कला क्षेत्र के भेडौरा-पिकौरा गांव का मामला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन


- एएसपी, एसडीएम समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची





बेलहर। क्षेत्र के तिसिहवा स्थित शिव मंदिर परिसर खंभे में लगी कुंडी से 21 वर्षीय मोहित निषाद नामक एक युवक का मंगलवार की देर रात लटका शव मिला है। युवक भेड़ौरा-पिकौरा का रहने वाला है। युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोगों ने बुधवार सुबह 10 बजे के करीब आधे घंटे तक नंदौर-बांसी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव समेत अन्य थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया।



मंगलवार की रात करीब 11 बजे मोहित निषाद पुत्र लालचंद निषाद शव खंभे में लटका देखकर लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। पुलिस ने मोहित के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। मृतक की माता अनीता पत्नी लालचंद ने तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मां अनीता ने बताया कि मंगलवार की शाम मोहित घर आ रहा था। गांव के रास्ते में पानी का पाइप फैलाया गया था, जिसे लेकर कहासुनी होने लगी। उसके बाद वह भी पहुंचकर मामला शांत कराकर घर चली आईं। बेटा मोहित आगे आकर रुक गया। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने मंदिर के खंभे में शव लटका देखकर सूचना दी। वहीं पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।





महिलाओं ने किया थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग



युवक की मौत के बाद गांव की कई महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह 10 बजे के करीब थाने पर पहुंचकर घेराव किया। संतुष्ट न होने पर बांसी-नंदौर मार्ग को जाम कर दिया। महिला संगीता, शकुंतला देवी, कमलावती देवी, निशा देवी, इसलामती देवी, उर्मिला देवी, प्रेम देवी, इंद्रावती देवी, मैंना देवी, शरीफ देवी, राजकुमारी, सावित्री देवी, गायत्री देवी, लक्ष्मी देवी, समेत बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ठोस आश्वासन न मिलने पर लोगों ने नंदौर-बांसी मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एएसपी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ केशवनाथ, बखिरा एसओ श्याम मोहन, बेलहर एसओ जितेन्द्र कुमार यादव ने परिजनों समझा-बुझाकर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। जिसके बाद बांसी-नंदौर मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान करीब आंधे तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन






युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

- सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें