फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा/रोसया बाजार। क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी मजदूर का शव मंगलवार की सुबह गांव के सिवान में आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 52 वर्षीय राजकुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी बेटी जयंती की शादी सात जून को तय है। बेटी की शादी की तैयारी के लिए दिल्ली से एक सप्ताह पहले घर लौटे थे। वह बेटी की शादी के लिए चिंतित थे। काफी भाग-दौड़ कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने बिस्तर पर सो गए। मंगलवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित सिवान में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका उनका शव दिखा। शोर होने पर गांव के लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव वालों का कहना है कि राजकुमार, बेटी जयंती की शादी के लिए काफी चिंतित थे।
वजह यह है कि उनकी माली हालत ठीक नहीं थी। हालांकि, राजकुमार कैसे और कब गांव के सिवान में स्थित आम के पेड़ तक पहुंचे, यह जांच का विषय है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें