- धनघटा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पंखा लगाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी महिला की सोमवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बिजली बोर्ड में पंखा लगा रही थी।
रसूलपुर गांव निवासी तुलसी की 25 वर्षीय पत्नी माधुरी सोमवार की शाम घर में रखा स्टैंड फैन लगाने के लिए बिजली बोर्ड गई। बोर्ड में प्लग लगाने के बाद जब वह पंखे को इधर-उधर कर रही थी। उसी समय करंट की चपेट में आ गई। जिससे जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। परिजन माधुरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने माधुरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।