संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक छात्रा शव फंदे से लटकता मिला। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय छात्रा का शव शाम को घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने फंदे से उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। इसके बाद प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजन बता रहे हैं कि वह हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार से उसकी हाईस्कूल की परीक्षा थी।
इस घटना के बाद परिजन स्तब्ध रह गए। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। फंदा लगाने का कारण अस्पष्ट नहीं हो सका है।