नौंगों गांव के पास स्थित राप्ती नदी में महिला का शव मिला
मेंहदावल। क्षेत्र के नौंगों गांव के पास स्थित राप्ती नदी में मंगलवार को एक महिला की लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नदी से महिला के शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नौंगों गांव निवासी 45 वर्षीय इंद्रावती पत्नी ओमकार के रूप में हुई।
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोगों ने नौगों गांव के पास राप्ती नदी में तैरती महिला की लाश देखी तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान इंद्रावती पत्नी ओमकार निवासी नौंगों थाना मेंहदावल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि महिला मंदबुद्धि थी। सुबह महिला घर से निकली और कब नदी की ओर चली गई परिजनों को पता नहीं चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद