फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन


मामले की जांच बीडीओ खलीलाबाद को सौंपी
सांथा ब्लाॅक में तैनात हैं ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत

सांथा। ब्लाॅक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पौली ब्लाॅक में तैनाती के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने, अधिकारियों के आदेशों की अवलेहना और शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप है।
यह कार्रवाई जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने की। पूरे मामले की जांच खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद राजेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत पर पौली ब्लाॅक ग्राम पंचायत गौलापार में अरविंद सिंह की पत्नी का राशनकार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली चौपाल में भी रुचि नहीं ले रहे थे और शासकीय कार्यों के प्रति लगातार लापरवाही बरत रहे थे। इस पूरे मामले की जांच खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद राजेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। निलंबन के बाद उन्हें नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें