- नाथनगर ब्लाॅक में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने को कहा
महुली। डीडीओ ने बुधवार को नाथनगर ब्लाॅक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और अधूरे आवास के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने अधूरे आवास को पूरा करने के साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया।
डीडीओ ने प्रधानों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में आए दिन अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जांच के दौरान यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीडीओ कुलदीप कुमार को अधूरे आवास और ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान एडीओ आईएसबी अभय सिंह, प्रधान राजमान यादव, दुर्गेश तिवारी, फिरोज खान, उदय राज यादव, बिहारी पाल, जयंत कुमार आदि मौजूद रहे।