डीएवी इंटर कॉलेज में शतरंज के विजेता खिलाड़ी-स्रोत विद्यालय
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल में शनिवार को हुआ। सीनियर बालक वर्ग में कोई भी टीम न होने के कारण डीएवी वाक ओवर के आधार पर विजेता हुई।
खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी को प्रथम स्थान, जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज को द्वितीय स्थान तथा आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज विजेता तथा जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग तथा जूनियर बालिका वर्ग में विजेता डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल तथा उपविजेता श्री जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज मेंहदावल रहा। जबकि बालिकाओं की सब जूनियर प्रतियोगिता में कोई भी टीम न होने के कारण डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल को वाक ओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया। इस तरह से ओवरऑल शतरंज में डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल चैंपियन रहा।