फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बालक में बखिरा और बालिका वर्ग में पचपेड़वा की टीम बनी विजेता

Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करते हुए मुख्य अति​थि । स्रोत 
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के श्री राम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी में माध्यमिक स्कूलों की तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 व अंडर-17 बालक वर्ग में बेणीमाधव रामगोपाल इंटर काॅलेज बखिरा की टीम जबकि बालिका वर्ग में आदर्श इंटर काॅलेज पचपेड़वा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत के रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी के संस्थापक रामनरेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बालक वर्ग में 10 तथा बालिका वर्ग में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अंडर-19 में वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा की टीम आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरु खुर्द को हराकर विजेता बनी। अंडर-17 बालक वर्ग में भी वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा की टीम आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरू खुर्द को हराकर विजेता बनी।
अंडर-15 बालक वर्ग में भी बेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा की टीम ने मेजबान श्री राम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की टीम को हराया। इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में रामपुर सरकारी की टीम वाक ओवर पाकर विजेता रही। बालिका वर्ग अंडर-19 में आदर्श इंटर कॉलेज पचपेड़वा की टीम विजेता रही तथा उपविजेता बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज पिंडारी कला की टीम रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में शारीरिक विकास ही नहीं संघर्ष भी जरूरी है। इससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें