फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

बखिरा। शुक्रवार को तेनुआ निवासी एक विवाहिता ने बाइक व एक लाख नगद मांगने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, ससुर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विवाहिता रंजू ने बताया कि 26 जनवरी 2017 को तेनुआ निवासी जितेंद्र से शादी हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के चार माह बाद ससुराल वाले पल्सर बाइक व एक लाख नगद की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवाले आए दिन प्रताड़ित करते थे। बगैर खाना के अक्सर भूखे ही रहना पड़ता था। दहेज नहीं मिलने पर घर से निकल जाने की धमकी भी सास देती रहती थी। इसी बीच 14 जनवरी को एक पुत्र भी पैदा हो गया। परिजनों ने उसको सब कुछ ठीक होने का हवाला देते हुए ससुराल में ही रहने की सलाह दी। उनका कहना है कि 8 सितंबर 2019 को पति, ससुर व सास ने गालियां देते हुए पिटाई की। इसके बाद सारे गहने व कपड़े लेकर घर से निकाल दिया। बगैर दहेज वापस आने पर ससुरलियों ने हत्या करने की भी धमकी दी। वह मासूम बेटे अमन को गोद में लेकर अपने मायके बरईपार वापस लौट आई। इस घटना से अवगत कराने के बाद भी थाने की पुलिस ने ससुरालियों पर कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के लिए उसने एसपी से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति जितेंद, ससुर सुभाष व सास बिंद्रावती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें