फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटा मुंबई में...घर में मरी पड़ी मिलीं वृद्ध मां

Fri, 08 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के उजरौटी खुर्द बेलदारी पुरवा गांव में एक वृद्ध महिला का शव उसके घर में पाया गया। घर से दुर्गंध उठने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार वह घर में अकेली रहती थी और परिजन बाहर रहते हैं।
विज्ञापन

एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 7 अगस्त की रात 10 बजे के आसपास सूचना मिला कि ग्राम उजरौटी खुर्द बेलदारी पुरवा में एक महिला राजमती (60) पत्नी स्व. रामजीत कनौजिया अपने घर में अकेले रहती है। उनके घर के आसपास दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो वह अपने कमरे में मृत पड़ी हुई थी।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि महिला का बेटा अभिषेक परिवार सहित मुंबई रहता है और उसकी बेटी मनीषा बेलवा सेंगर थाना बेलहर कला में विवाहित है, जो सूचना देने पर मौके पर आई। जांच पड़ताल के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें